Maharashtra Kukut Palan Yojana 2023 : ऑनलाइन आवेदन, सब्सिडी फॉर्म, लाभ

Maharashtra Kukut Palan Yojana 2023 :– देश में बेरोजगारी दर को कम करने और नागरिकों के कल्याण हेतु केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न  योजनाओं का संचालन किया जा रहा है ताकि देश की जनता को लाभ पहुंचाया जा सके। इसी प्रकार महाराष्ट्र सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों को स्वरोजगार स्थापित करने तथा व्यवसाय में वृद्धि करने हेतु एक नई योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम महाराष्ट्र कुक्कुट पालन कर्ज योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा कुक्कुट पालन करने के लिए ऋण तथा सब्सिडी के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Important Link

Join Telegram

Maharashtra Kukut Palan Yojana 2023

महाराष्ट्र सरकार द्वारा कुक्कुट पालन कर्ज योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से कुक्कुट पालन फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। कुक्कुट पालन कर्ज योजना के अंतर्गत लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने और उन्हें मुर्गी पालन करने हेतु कर्ज देने की सुविधा प्रदान की जाएगी। महाराष्ट्र में खेती करने किसान, मुर्गी पालन करने वाले, मुर्गी फार्म बनवाने के लिए कम ब्याज दर पर बैंक से लोन प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा बैंक के माध्यम से 50 हजार से 10 लाख रूप तक का कर्ज दिया जाएगा। इसको चुकाने के लिए 5 वर्ष से 10 वर्ष की समय अवधि होगी।

Maharashtra Kukut Palan Yojana 2023 का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार द्वारा कुक्कुट पालन कर्ज योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय दुगनी करना तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है। ताकि राज्य में कुक्कुट पालन को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही उचित पक्षी प्रबंधन रोग नियंत्रण विवरण के लिए किसानों को प्रशिक्षण तथा तकनीकी सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब किसान, श्रमिक, बेरोजगार युवा एवं महिलाओं को मुर्गी पालन फार्म स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Maharashtra Kukut Palan Yojana 2023 कर्ज सब्सिडी देने वाली बैंक

  1. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
  2. सभी वाणिज्यिक बैंक
  3. राज्य सहकारी बैंक
  4. राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक

Maharashtra Kukut Palan Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • भूमिहीन किसानों, छोटे एवं सीमांत किसानों, बेरोजगार युवाओं तथा ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए महाराष्ट्र कुक्कुट पालन कर्ज योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से मुर्गी पालन करने हेतु राज्य के नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
  • कुक्कुट पालन कर्ज योजना के तहत सरकार द्वारा 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपए तक का कर्ज दिया जाएगा।
  • महाराष्ट्र कुक्कुट पालन कर्ज योजना से देश में कुक्कुट पालन और अंडे के उत्पादन में वृद्धि होगी।
  • बहुत ही कम पूंजी के माध्यम से मुर्गी पालन योजना का व्यवसाय शुरू किया जा सकता है।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण तथा शहरी परिवारों के अजीविका में वृद्धि होगी।
  • इस योजना का सबसे अधिक लाभ किसानों को होगा क्योंकि वह कृषि के साथ-साथ छोटे से बिजनेस के रूप में मुर्गी पालन भी कर सकते हैं।

Maharashtra Kukut Palan Yojana 2023 के लिए पात्रता

  • महाराष्ट्र कुक्कुट पालन कर्ज योजना के लिए आवेदक को महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति बेरोजगार, गरीब, श्रमिक अथवा किस होना चाहिए।
  • जो व्यक्ति पहले से ही मछली पालन, बकरी पालन जैसे व्यवसाय कर रहा है वह भी इस योजना के लिए पात्र होगा।
  • संगठित और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • मुर्गी पालन हेतु आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास पर्याप्त अनुभव होना चाहिए।
  • जो भी व्यक्ति योजना में आवेदन करना चाहता है उसकी आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Leave a Comment