Hardoi – जनसेवा केंद्रों पर इन लोगों से रहिएगा सावधान, एक गलती खाली (0) करा देगी बैंक अकाउंट

Hardoi – डिजिटल जमाने में ठगी और धोखाधड़ी के मामले भी लगातार बढ़ते जा रह हैं. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की पुलिस ने तीन ऐसे शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके ठगी का तरीका जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे | जब ग्लू सूख जाता था तो उसको यह लोग मिट्टी से छुड़ाकर अपने अंगूठे में फेविकोल से चिपका देते थे और आधार कार्ड का नंबर डालकर अंगूठे पर चिपके नकली फिंगरप्रिंट के जरिए जन सेवा केंद्र से बायोमेट्रिक मशीन से लोगों के खाते से पैसा उड़ा देते थे |

Important Link

Join Telegram

यूट्यूब देख सीखा ठगी का तरीका

हरदोई की बघौली थाना पुलिस के पहरे में खड़े रामकृपाल उर्फ लालू , मुकेश पुत्र भूपराम ,सरोज पुत्र मनोज यह सभी हरदोई जिले के टड़ियावां थाने के थमरवा गांव के रहने वाले हैं. इन लोगों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर पैसा कमाने का रास्ता चुना और साइबर अपराधों को अंजाम देने लगे |

लगातार पैसा निकालने की घटनाओं के बाद साइबर सिक्योरिटी सेल और पुलिस ने इन तीनों को एक साथ पकड़ा तो इनकी तलाशी में पुलिस को इनके पास से चार आधार कार्ड ,एक फेविगम का ट्यूब , एक पैकेट में तीन क्ले मिटटी जबकि दो क्ले मिट्टी ऐसी थी जिस पर फ़ैवीगम जैसा कुछ चिपका था. इसके अलावा बीस हजार रुपए नगद बरामद किए गए |

जनसेवा केंद्रों को बनाते ठिकाना

पुलिस ने पकड़े गए इन तीनों साइबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो इन्होंने अपने साइबर अपराध की वारदातों का खुलासा कर दिया. पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिये वीडियो देखकर इन तीनों ने साइबर ठगी करने के तरीके सीखे थे. इन तीनों ने जन सेवा केन्द्रों को अपना अपराध करने का ठिकाना बनाया. उसके बाद यह लोग जन सेवा केंद्र के आसपास टहलने लगे और पैसे निकालने आए व्यक्ति को टारगेट करने लगे |

Hardoi

ऐसे करते थे फ्रॉड

पुलिस के मुताबिक यह लोग जन सेवा केंद्र से पैसे निकालने आए व्यक्ति का आधार कार्ड नंबर नोट कर लेते थे. वहीं दूसरा व्यक्ति धोखे से उस व्यक्ति के अंगूठे का फिंगरप्रिंट किसी तरह भ्रमित करके धोखे से क्ले मिट्टी पर ले लेता था. मिट्टी पर अंगूठे के प्रिंट आने के बाद मिट्टी पर यह ग्लू लगाकर छोड़ देते थे.जब ग्लू सूख जाता था तो उसको यह लोग मिट्टी से छुड़ाकर अपने अंगूठे में फेविकोल से चिपका देते थे और आधार कार्ड का नंबर डालकर अंगूठे पर चिपके नकली फिंगरप्रिंट के जरिए जन सेवा केंद्र से बायोमेट्रिक मशीन से लोगों के खाते से पैसा उड़ा देते थे |

जनसेवा केंद्रों पर इन लोगों से रहिएगा सावधान

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने कुछ दिन पूर्व बघौली थाना में एक महिला के बैंक खाते से एक लाख सत्तर हजार रुपए अलग-अलग दिनों में निकाले. इसके अलावा थाना टड़ियावां में एक और व्यक्ति के खाते से बीस हजार रुपए निकाले हैं. पकड़े गए शातिर साइबर अपराधियों से पुलिस और पूछताछ करने के बाद इन लोगों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है|

Leave a Comment