Free Aadhar Update : 14 सितंबर तक फ्री में करा सकते हैं अपने आधार से जुड़े ये काम, जानिए डिटेल

Free Aadhar Update – डेमोग्राफिक इंफॉर्मेशन यानि कि जनसंख्या से जुड़ी हुई जरूरी जानकारी की एक्यूरेसी को बनाए रखने के लिए UIDAI आधार कार्ड होल्डर्स से आधार डिटेल्स को अपडेट करने के लिए लगातार रिक्वेस्ट कर रहा है. इसके लिए UIDAI ने आधार होल्डर्स के डॉक्यूमेंट्स को फ्री में ऑनलाइन अपलोड करने की सुविधा शुरू की थी,

जिसके तहत आधार होल्डर्स को अपनी आइडेंटिफिकेशन प्रूफ और एड्रेस प्रूफ का डॉक्यूमेंट अपलोड करना था| करीब पांच महीने पहले 15 मार्च को शुरू की गई इस फ्री सुविधा की लास्ट डेट 14 जून थी, लेकिन UIDAI ने इसकी डेडलाइन को आगे बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया था. इस डेडलाइन के बाद आधार होल्डर्स को अपनी डिटेल्स अपडेट करने के लिए 25 रुपये की फीस देनी होगी |

Important Link

Join Telegram

क्यों जरूरी है आधार डिटेल्स अपडेट कराना?

UIDAI की वेबसाइट के अनुसार, “आधार के लिए आइडेंटिफिकेशन और एड्रेस सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स होल्डर्स की लाइफ आसान बनाने, बेहतर सर्विस डिलिवरी देने और एक्यूरेट सर्टिफिकेशन में सक्षम बनाते हैं. इसलिए अपनी मौजूदा आईडी और एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने से होल्डर्स को कई बेनिफिट्स मिलेंगे |
वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) के अनुसार, आधार कार्ड होल्डर्स 1700 से भी ज्यादा सरकारी प्रोजेक्ट्स और गैर-सरकारी सर्विसेज का बेनिफिट हासिल कर सकते हैं. इसलिए होल्डर्स को अपनी आधार डिटेल्स हमेशा अपडेटेड रखनी चाहिए|
Free Aadhar Update

इस पोर्टल पर मिल रही मुफ्त सेवा

अगर आप मुफ्त में आधार अपडेट करना चाहते हैं तो ये सेवा माई आधार पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके अलावा आप आधार केंद्र में भी जाकर इसे अपडेट करा सकते हैं। आधार केंद्रों पर लोगों को जरुरी राशि का पेमेंट करना होगा। ऐसे में लोगों को मुफ्त सेवा के लिए 14 सितंबर तक का समय दिया गया है।

आधार अपडेशन के लिए ऐसे करें अपने डॉक्यूमेंट्स को सबमिट

स्टेप 1: सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं |

स्टेप 2: अपना आधार नंबर और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिलने वाले वन-टाइम पासवर्ड (OTP) का उपयोग करके लॉग-इन करें

स्टेप 3: प्रोफाइल में अपनी और अपनी एड्रेस डिटेल्स को चेक करें |

स्टेप 4: अगर आपकी डिटेल्स सही नहीं है तो ड्रॉप-डाउन मेनू से अपना आईडी प्रूफ डॉक्यूमेंट सलेक्ट करें |

स्टेप 5: अपना आईडी प्रूफ डॉक्यूमेंट अपलोड करके सबमिट कर दें|

ऐसे ट्रैक करें अपडेट रिक्वेस्ट
जब आप अपनी आधार डिटेल्स को अपडेट करने के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको 0000/00XXX/XXXXX पैटर्न में एक URN (चेंज रिक्वेस्ट नंबर) मिलता है. यह नंबर SMS के जरिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है. इस URN नंबर या अपने आधार नंबर की मदद से आप https://ssup.uidai.gov.in/checkSSUPStatus/checkupdatestatus पर जाकर अपने आधार अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं |

Leave a Comment