Monsoon Update 2023 – बिहार के कई जिलों में लू की स्थिति, जाने कब आयगा बिहार में मानसून

Monsoon Update 2023 : दोस्तों, अगर आपको भी मानसून का इंतजार है, तो आपके लिए खुशखबरी है। खुशखबरी मौसम विभाग (IMD Forecast) के द्वारा आ रही है। क्योंकि मौसम विभाग ने दावा किया है, कि स्थितियां मानसून के लिए पूरी तरह अनुकूल है | अगले 48 घंटे में मानसून केरल तट पर दस्तक दे देगी। परंतु बिहार के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। क्योंकि बिहार में मानसून आने में अभी 7 से 8 दिन का समय लग सकता है। यह सभी सूचनाएं मौसम विभाग के द्वारा ही जारी किया गया है। अभी मानसून को लेकर भारतीय मौसम विभाग की ओर से जो नया अपडेट दिया गया है उस के माध्यम से दावा किया गया है कि अगले 48 घंटे में मानसून केरल के तट से टकराएगा। इसके बाद मूसलाधार बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने मानसून की समय को देखते हुए मछुआरे को समंदर में ना जाने का भी अलर्ट (Weather alert) जारी किया है। लेकिन मानसून अभी पूरे भारत में आने में कुछ समय लगेगा। जिससे कि सभी राज्य मानसून अलग-अलग समय में देखने को मिलेगा।

बिहार में जारी Heat Wave का असर 

जैसा की, आप सभी बिहार वासियों को पता होगा कि अभी कई दिनों से बिहार में गर्म हवा चल रही है। यह गर्म हवा बिहार के अधिकतर जिलों में 13 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही है। जिसके कारण कई जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि, अगले 5 दिनों तक मौसम का यही रुक रहेगा। परंतु अगले 48 घंटे बाद मानसून केरल तट पर दस्तक देने से बिहार के लोगों को भी गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्व अरब सागर में इस समय निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे कि अगले 48 घंटे में चक्रवाती हवाओं के कारण मानसून तेजी से केरल के तट की तरफ आगे बढ़ रही है। IMD ने मानसून के केरल पहुंचने की तारीख 4 जून तय की थी लेकिन इसमें 3 दिन की देरी हुई है l जिसके कारण अब मानसून केरल तट पर 7 से 8 तारीख तक में टकरा सकती है। इस स्थिति में बिहार में मानसून संभवत 15 से 17 जून के बीच पूर्णिया के रास्ते बिहार में प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है।

Monsoon Update 2023

बिहार के कई जिलों में लू की स्थिति

गर्मी के मौसम में बिहार के कई स्थानों पर अत्यधिक गर्म हवा या लू की स्थिति बन जाती है जिसके कारण बिहार वासियों को मौसम में कई दिक्कतों के सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि, इस बार भी बिहार के अधिकतर जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है। अभी तापमान 40 डिग्री से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। जिस के कारण बिहार के कई जिलों मैं अधिक गर्म हवा चल रही है जिनमें से कुछ जिलों का नाम – पटना गया भागलपुर पूर्णिया सुपौल मोतिहारी शेखपुरा और कटिहार है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 5 दिनों तक मौसम का यही रुख रहेगा, जिससे कि गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। माना जा रहा है कि, संभवत 15 से 17 जून के बीच बिहार में भी मानसून का प्रवेश हो सकता है l

Up मे मानसून कब आएगा?

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी की मार झेल रहे लोगों को भी मानसून की बेसब्री से इंतजार है । क्योंकि उत्तर प्रदेश में भी गर्म हवा की असर काफी जगहों पर है l जिससे कि लोगों को लू लगने का भी खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) के द्वारा बताया जा रहा है कि,  बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों ही पड़ोसी राज्य होने के कारण Up में जून के 17 से 18 तारीख तक में मानसून दस्तक दे सकता है। Monsoon Update 2023

Leave a Comment