Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023 – झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना , रजिस्ट्रेशन, पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023 – हमारे देश में कई नागरिक ऐसे हैं जो शिक्षित होने के बावजूद भी बेरोजगार हैं। ऐसा सभी नागरिक को को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।

Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023

इस योजना झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से झारखंड के सभी नागरिक जो शिक्षित होने के बावजूद भी बेरोजगार है उन्हें ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि साल में एक बार प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ केवल वही तकनीकी रूप से प्रशिक्षित नागरिक उठा सकते हैं जिनके पास नेशनल स्किल डेवलपमेंट एजेंसी से किसी भी रोजगार या स्वरोजगार में शामिल ना होने का प्रमाणीकरण है।

Important Link

Join Telegram

Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023 का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड के बेरोजगार नागरिकों की आर्थिक सहायता करना है। इस योजना के माध्यम से वे सभी नागरिक जो शिक्षित होने के बावजूद भी बेरोजगार हैं और उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है उन्हें सरकार द्वारा ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे कि उनके जीवन स्तर में सुधार आ सके। यह प्रोत्साहन राशि बेरोजगार नागरिकों को तब तक प्रदान की जाएगी जब तक उन्हें रोजगार प्राप्त नहीं हो जाता।

Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023

झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से झारखंड के बेरोजगार नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह आर्थिक सहायता ₹5000 की होगी जो कि साल में एक बार प्रदान की जाएगी।
  • Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023 का लाभ केवल वह तकनीकी रूप से प्रशिक्षित नागरिक उठा सकते हैं। जिनके पास नेशनल स्किल डेवलपमेंट एजेंसी से किसी भी रोजगार या स्वरोजगार में शामिल ना होने का प्रमाणीकरण है।
  • यह प्रोत्साहन राशि बेरोजगार नागरिकों को तब तक प्रदान की जाएगी जब तक उन्हें रोजगार प्राप्त नहीं हो जाता।
  • वह सभी नागरिक जो इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें एफिडेविट के माध्यम से सही सूचनाओं के बारे में उद्घोषणा करनी होगी।
  • आवेदक द्वारा आवेदन पत्र में सभी सही जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • यदि आवेदक द्वारा कोई भी गलत जानकारी दर्ज की गई है और इसकी जानकारी सत्यापन के दौरान पाई जाती है तो आवेदक खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana की पात्रता

  • आवेदक झारखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹300000 या फिर उससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • आवेदक किसी नौकरी के पद पर नहीं होना चाहिए।

झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  • सर्वप्रथम आपको झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको न्यू जॉब सीकर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको पूछी गई जानकारी जैसे कि आपका नाम, आधार नंबर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

Leave a Comment