CSC ID कैसे बनाएं: CSC सेंटर खोलने के लिए Digital Seva ID का आवेदन, फीस और जरूरी कागज

CSC सेंटर खोलने के लिए Digital Seva ID का आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होता है और रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर इसकी कोई फीस नहीं लगती। लेकिन फॉर्म तभी खुलेगा जब आपके पास TEC सर्टिफिकेट नंबर होगा। यह सर्टिफिकेट एक ऑनलाइन कोर्स और परीक्षा पास करने के बाद मिलता है, जिसकी फीस करीब 1479 रुपये है।

CSC यानी कॉमन सर्विस सेंटर का काम CSC e-Governance Services India Limited देखती है, जो केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आती है। सेंटर चलाने वाले को VLE (Village Level Entrepreneur) कहा जाता है। VLE अपने सेंटर से सरकारी योजनाओं के फॉर्म, बिल भुगतान, बैंकिंग, बीमा जैसी सेवाएं देता है और हर काम पर कमीशन कमाता है।

कौन खोल सकता है CSC सेंटर

कौन खोल सकता है CSC सेंटर
कौन खोल सकता है CSC सेंटर
  • भारत का नागरिक हो और उम्र कम से कम 18 साल हो।
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास हो।
  • स्थानीय भाषा पढ़ना-लिखना आता हो और अंग्रेजी की थोड़ी समझ हो।
  • कंप्यूटर चलाना आता हो।
  • TEC सर्टिफिकेट नंबर हो। CSC VLE वाले आवेदन में यह जरूरी है।

पहला कदम: TEC सर्टिफिकेट लें

TEC का पूरा नाम Telecentre Entrepreneur Course है। इसे CSC Academy चलाती है। कोर्स के लिए TEC के आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है और फीस ऑनलाइन जमा करनी होती है। फीस जमा होते ही आपको TEC यूजरनेम मिल जाता है।

इसके बाद लॉगिन करके कोर्स के मॉड्यूल पढ़ने होते हैं, हर मॉड्यूल का टेस्ट देना होता है और आखिर में फाइनल परीक्षा। परीक्षा घर से ही ऐसे कंप्यूटर पर दी जा सकती है जिसमें इंटरनेट और वेबकैम हो। पास होने पर डैशबोर्ड से TEC सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाता है। इसी पर लिखा नंबर आगे CSC के फॉर्म में डालना है।

IIBF सर्टिफिकेट और पुलिस वेरिफिकेशन

नए पोर्टल पर आवेदन के वक्त TEC के साथ IIBF का बैंक BC सर्टिफिकेट नंबर भी मांगा जा रहा है। पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट को लेकर भी कई जगह कहा जा रहा है कि नए आवेदन में इसे अपलोड करना जरूरी कर दिया गया है। आवेदन के समय ये दोनों अनिवार्य हैं या बाद में भी लगाए जा सकते हैं, इस पर अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है।

इतना साफ है कि अगर आप सेंटर से बैंकिंग का काम (बैंक मित्र या BC) करना चाहते हैं तो IIBF सर्टिफिकेट और पुलिस वेरिफिकेशन दोनों चाहिए होंगे। इसलिए फॉर्म भरने से पहले इन्हें बनवा कर रख लेना बेहतर है।

IRCTC Forgot Password 2026: पासवर्ड भूल गए हैं तो ऐसे करें Reset

किन कागजों की जरूरत होगी

  • आधार कार्ड, जिससे आपका चालू मोबाइल नंबर जुड़ा हो
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • 10वीं, 12वीं या सबसे ऊंची पढ़ाई का सर्टिफिकेट
  • TEC सर्टिफिकेट
  • IIBF का बैंक BC सर्टिफिकेट
  • पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट
  • बैंक पासबुक का पहला पन्ना या कैंसिल चेक
  • जहां सेंटर खोलना है, उस जगह की अंदर और बाहर की फोटो

सभी कागज स्कैन करके तय साइज में तैयार रखें। एक चालू ईमेल आईडी भी जरूरी है, क्योंकि आवेदन से जुड़ी जानकारी उसी पर आती है।

सेंटर में क्या-क्या होना चाहिए

सेंटर के लिए एक छोटी दुकान या कमरा, कंप्यूटर या लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर, वेबकैम और इंटरनेट कनेक्शन चाहिए। आधार से जुड़ी सेवाओं और बैंकिंग के लिए बायोमेट्रिक डिवाइस भी लगेगा। बिजली जाने पर काम न रुके, इसके लिए बैटरी बैकअप रखें।

CSC ID के लिए आवेदन कैसे करें

अकेले व्यक्ति के तौर पर आवेदन अब CSC के नए Cloud रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर होता है। पुराना रजिस्ट्रेशन पोर्टल संस्थाओं के आवेदन के लिए है।

  • CSC के नए रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाएं और नए CSC के आवेदन वाला विकल्प चुनें।
CSC ID
CSC ID
  • Application Type में CSC VLE चुनें।
  • TEC सर्टिफिकेट नंबर, IIBF नंबर और मोबाइल नंबर डालें, कैप्चा भरें और Submit करें।
  • मोबाइल पर आया OTP डालकर नंबर वेरिफाई करें।
  • आधार और पैन से अपनी पहचान वेरिफाई करें।
  • अपनी निजी जानकारी, सेंटर का पता और बैंक खाते की जानकारी भरें।
  • मांगे गए सभी कागज अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें।
  • इसके बाद मोबाइल में CSC App डाउनलोड करें और उसमें अपना और अपने सेंटर का जियो-टैग्ड वीडियो अपलोड करें।

Important Link

Online Apply Direct Link  Click Here
Check Application Status  Click Here
Official Website  Click Here

आवेदन का स्टेटस कैसे देखें

रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर स्टेटस चेक करने का विकल्प मिलता है। वहां Application Reference Number और ईमेल आईडी डालकर पता कर सकते हैं कि आवेदन कहां तक पहुंचा। आवेदन की जांच CSC की जिला टीम करती है और सेंटर का वेरिफिकेशन भी हो सकता है। मंजूरी मिलने के बाद आपको CSC ID और पासवर्ड मिलता है, जिससे Digital Seva पोर्टल पर लॉगिन करके सेवाएं देना शुरू कर सकते हैं।

RCTC Account Create 2026: नया अकाउंट कैसे बनाएं, Registration और Login की आसान जानकारी

1 thought on “CSC ID कैसे बनाएं: CSC सेंटर खोलने के लिए Digital Seva ID का आवेदन, फीस और जरूरी कागज”

Leave a Comment