Bihar Journalist Murder Case – बिहार,अररिया पत्रकार हत्याकांड में हुई 4 आरोपियों की गिरफ्तारी जाने पूरी खबर

Bihar Journalist Murder Case – बिहार के अररिया जिले में पत्रकार विमल कुमार यादव जिनकी उम्र 35 साल की वह प्रेम नगर गांव में शुक्रवार 18 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई| अब पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| इस मामले में ज्यादा जानकारी देने के लिए जिले के एसपी शनिवार 19 अगस्त को सुबह 11:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे|

अररिया में पत्रकार की हत्या पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| पीड़ित परिवार वालों से पहले संदिग्ध का नाम बताया इसके बाद पुलिस ने जेल में छापेमारी की इस मामले में गहन जांच की गई उन्होंने कहा कि सरकार पर सवाल उठाने वाले लोगों को उसके उठाए गए कदम के बारे में भी जानकारी देनी चाहिए|

Important Link

Join Telegram

क्या कह रही है बिहार पुलिस

बिहार पुलिस ने शुक्रवार को किए गए ट्वीट ने बताया कि हमलावरों ने सुबह करीब 5:30 पर यादव के घर का दरवाजा खटखटाया और जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी| यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई| सूचना मिलने पर जिला पुलिस प्रमुख और संबंधित थाने के प्रभारी वहां पहुंच गए थे|

पड़ोसी से विवाद या फिर है कोई और वजह

 अररिया के पुलिस अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| जांच अभी जारी है| फोरेंसिक विशेषज्ञों और खोजी कुत्तों को बुलाया गया| बताया जा रहा है कि विमल का पड़ोसी के साथ पुराना विवाद था सभी पहलुओं से जांच की जा रही है| पत्रकारों ने जब घटनास्थल के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संपर्क किया तो उन्होंने कहा मुझे वास्तव में दुख हुआ है और मैंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच करने के लिए कहा है|

Bihar Journalist Murder Case

बीजेपी ने सरकार को घेरा

बीजेपी की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि बिहार में निर्दोष नागरिकों, पत्रकारों और यहां तक कि पुलिसकर्मियों की भी हत्या की जा रही है| बीजेपी नेता ने कहा अररिया में जो हुआ वह वाकई दुखद है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले घमंडी आ महागठबंधन की राज्य में सरकार बनाने के बाद ऐसी घटनाएं आम घटनाएं हो गई है|

बिजी नीत राजग के साथ गठबंधन करने वाले लोग जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार और उनके सहयोगी चिल्लाते रहते हैं कि बिहार में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है लेकिन वे चौथे स्तंभ की रक्षा करने में असमर्थ हैं| 

Leave a Comment