Big Billion Days sale 2023 : Flipkart त्योहारी सीजन से पहले देगी एक लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार

Big Billion Days sale 2023 – घरेलू ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने सोमवार को कहा कि उसने त्योहारी सीजन से पहले एक लाख से अधिक मौसमी (अस्थायी) रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी ने कहा कि मांग को पूरा करने के लिए उसकी सप्लाई चेन में ये भर्तियां की जाएंगी।

Flipkart द्वारा रोजगार में लोकल किराना डिलिवरी पार्टनर और महिलाएं होंगी शामिल

Flipkart ने बयान में कहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष (direct and indirect), दोनों तरह के रोजगार में लोकल किराना डिलिवरी पार्टनर और महिलाएं शामिल होंगी। इनमें विकलांग व्यक्तियों (PwD) को भी नियोजित किया जाएगा।

कंपनी को त्योहारी सत्र से पहले अपनी सप्लाई चेन में एक लाख से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Important Link

Join Telegram

Big Billion Days sale 2023 जल्द आने वाला है

Flipkart ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हेमंत बद्री ने कहा, ‘द बिग बिलियन डेज (TBBD) की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है और इसका भारत के इनोवेशन और इकोसिस्टम पर असर होता है। इससे लाखों नए ग्राहकों को ई-कॉमर्स की अच्छाई का अनुभव करने का मौका मिलता है।’

Flipkart द बिग बिलियन डेज बिक्री के दौरान टॉप ब्रांड के उत्पादों पर छूट देती है।

TBBD, Flipkart के लिए अहम

बद्री ने कहा, ‘TBBD के दौरान जटिलता और पैमाने के लिए हमें कैपासिटी, स्टोरेज, प्लेसमेंट, सॉर्टिंग, पैकेजिंग, मानव संसाधन (human resources), ट्रेनिंग, डिलिवरी और पूरे सप्लाई चेन को बढ़ाने की आवश्यकता होती है और यह पैमाना हमेशा बेहद अहम होता है।’

उनके मुताबिक, इस साल कंपनी की योजना अपने किराना डिलीवरी प्रोग्राम के जरिए 40 फीसदी से ज्यादा शिपमेंट डिलीवर करने की है।कंपनी ने कहा कि इस साल Flipkart ने उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना सहित कई राज्यों में 19 लाख वर्ग फुट से अधिक जगह जोड़ी है।

Big Billion Days sale 2023

Flipkart त्योहारी सीजन से पहले देगी एक लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार

Flipkart Big Billion Days Sale , यानी अगर देखा जाए तो अमेजन का भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 13 सितंबर से शुरू हो सकती है इसके संबंधित और स्पष्ट जानकारी इसी हफ्ते मिलने की उम्मीद जताई गई है जहां मोबाइल और एक्सेसरीज मैं आपको 40% के ऑफर मिल सकते हैं | जहां आपको लैपटॉप की स्मार्ट वॉच टेबलेट एयरफोन जैसे अन्य प्रोडक्ट में भी 70% के डिस्काउंट मिल जाता है तथा टेलीविजन और एप्लायंसेज जैसे प्रोडक्ट पर 60 पर्सेंट की छूट दी जाएगी |

Flipkart सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80 प्रतिशत छूट

  • फ्लिपकार्ट सेल के दौरान बेस्ट सेलिंग लैपटॉप की शुरुआत 14,990 रुपये से होगी।
  • ब्लूटूथ हेडफोन की शुरुआत 499 रुपये से होगी।
  • टॉप प्रिंटर्स और मॉनिटर्स की शुरुआत 2,499 रुपये में होगी।
  • एक्सटरनल एचडीडी पर 80 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।
  • टीवी पर 11 हजार रुपये तक एक्सचेंज ऑफर मिलेगा।
  • Samsung, LG समेत अन्य ब्रांड्स की टॉप लोड वॉशिंग की शुरुआत 10,990 रुपये से होगी।
  • Aquaguard, Pureit जैसे कॉपर वाटर प्यूरिफायर्स पर 55 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।

Leave a Comment