Anganwadi Labharthi Yojana 2023: 01 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा 1500 रुपए, 25 अप्रैल तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन

Anganwadi Labharthi Yojana 2023 : सरकार की ओर से 1 वर्ष से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी लाभार्थी योजना 2023 ( ICDS Scheme ) की शुरुआत की गई है | इस योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से सभी गर्भवती महिला और 6 वर्ष तक के सभी बच्चों के पोषण के लिए पका हुआ भोजन अथवा सूखा राशन उपलब्ध करवाती थी | परंतु कोविड-19 के कारण सरकार की ओर से इसके स्थान पर राशि को  सीधे लाभार्थी  या लाभार्थी के परिवार के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से भेजेगी | जिसकी सहायता से लाभार्थी के भरण-पोषण में किसी भी प्रकार की परेशानी ना आए और उन्हें आंगनबाड़ी लाभार्थी योजना (Anganwadi Labharthi Yojana Apply 2023) का पूरा पूरा लाभ प्राप्त हो सके इसके लिए लाभार्थी को आवश्यक रूप से आंगनबाड़ी से जुड़े रहना होगा |

Anganwadi Labharthi Yojana 2023 : संक्षिप्त विवरण 

पोस्ट का नाम Anganwadi Labharthi Yojana 2023
पोस्ट का प्रकार Sarkari Yojana 
पोस्ट की तिथि 21/04/2023
आवेदन का माध्यम  Online 
लाभ की राशि  ₹1500 
विभाग का नाम समाज कल्याण विभाग एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) 
Official Website  Click Here 

Anganwadi Labharthi Yojana 2023 : 01 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा प्रति महीने 1500 रुपए, 25 अप्रैल तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन 

दोस्तों, आप सभी पाठकों का हमारे आज के इस पोस्ट में तहे दिल से स्वागत है | आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आप सभी को सरकार की ओर से चलाई जाने वाली एक बेहद ही कल्याणकारी योजना के बारे में बताएंगे | जिस योजना का नाम आंगनवाड़ी लाभार्थी योजना 2023 है | साथ ही हम आपको आज के इस पोस्ट के माध्यम से इस योजना से जुड़ी सारी जानकारियां जैसे, कि इसके लिए आवेदन कैसे करना होगा, आवश्यक दस्तावेजों की सूची, पात्रता मापदंड, इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे | 

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि इस योजना की शुरुआत बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा की गई है | इस योजना का लाभ 6 वर्ष तक के सभी बच्चों और साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी दिया जाता है | जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कि पिछले वर्ष कोविड-19 की वजह से इस देश में ना ही स्कूल खुले और ना ही आंगनवाड़ी केंद्र जिस वजह से इस योजना का लाभ लाभार्थी को प्राप्त नहीं हो सका और उन्हें इस योजना (ICDS Anganwadi Online) के लाभ से वंचित रहना पड़ा | 

Anganwadi Labharthi Yojana 2023

इन सभी बातों को ही ध्यान में रखकर सरकार की ओर से यह  निर्णय लिया गया है, कि लाभार्थियों को इस योजना का लाभ सीधे, उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से ही प्रदान किया जाएगा | इसके अंतर्गत लाभार्थी को कुल ₹1500 की धनराशि प्रदान की जाएगी | इस योजना का लाभ सभी व्यक्तियों तक पहुंच पाए, इसके लिए सरकार की ओर से एक आधिकारिक वेबसाइट की शुरुआत की गई है | जिसकी सहायता से आवेदक ऑनलाइन माध्यम से ही घर बैठे इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे | ICDS Anganwadi 

Anganwadi Labharthi Yojana 2023 : पात्रता मापदंड 

केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही, योजना का लाभ राज्य में रहने वाले सभी गर्भवती महिलाओं, स्तनपान करवाने वाली सारी औरतें, और 1 वर्ष से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों को दिया जाएगा | इस योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को उनके बैंक खाते में ₹1500 आर्थिक सहायता राशि भेजी जाएगी, जिसका प्रयोग लाभार्थी के द्वारा पोषण के लिए किया जा सके | 

Anganwadi Labharthi Yojana 2023 : आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड ( माता अथवा पिता में से किसी एक का )
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाते की जानकारी 
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर 
  • लाभार्थी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 

Anganwadi Labharthi Yojana 2023 : आवेदन की प्रक्रिया 

आंगनबाड़ी लाभार्थी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा | रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक को लाभ की राशि प्राप्त हो जाएगी | जिसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा | जो निम्न प्रकार से है – 

  • इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए, आपको सबसे पहले समाज कल्याण विभाग एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा | 
  • होम पेज पर आने के बाद आपको बिहार के तहत आने वाले आंगनवाड़ी में पहले से जुड़े हुए, लाभार्थियों को बिहार के अंतर्गत आनेवाले आंगनवाड़ी में पहले से निबन्धित लाभार्थियों को कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए आंगनवाड़ी के माध्यम से दिए जाने वाले गर्म पका भोजन एवं THR के स्थान पर समतुल्य राशि का सीधे बैंक खाता में भुगतान हेतु ऑनलाइन निबंधन, के लिए यहां क्लिक करें,
  •   के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा |
  • इसके बाद आपको अगले पेज में आवेदन पत्र को भरने के लिए यहां क्लिक करें, यह विकल्प पर क्लिक कर देना होगा | 
  • अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा | जिसमें आपको आवेदक की सारी जानकारियों को सही-सही भर देना है | जैसे, कि आवेदक का नाम जिला पंचायत आंगनवाड़ी केंद्र का नाम इत्यादि | 
  • इसके बाद आवेदक को पति अथवा पत्नी में से किसी एक के आधार कार्ड के नंबर दर्ज करना होगा | और उसके साथ अपना मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट और पासवर्ड इत्यादि जानकारियों को सही सही दर्ज कर देना होगा | 
  •  यह सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको नीचे दिख रहे बॉक्स को टिक कर देना होगा और कैप्चा कोड को भर के रजिस्टर करें कि विकल्प का चयन कर लेना है |
  • इसके आगे की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, आपको प्राप्त हुए यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से आगे की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा | 

ऊपर दिए गए सारी प्रक्रियाओं को फॉलो करके, आप आसानी के साथ इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे | और साथ ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे |

Leave a Comment